राजद सांसद के बयान का रालोसपा ने किया स्वागत
जहानाबाद (सदर) : रालोसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने राजद सांसद तस्लीमुद्दीन के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में जंगलराज का दुबारा आगमन हुआ है, इसका भय रालोसपा को पहले से ही था. वह भय आज पूरे राज्य में व्याप्त हो चुका है. चारों ओर हत्या, लूट, अपहरण, […]
जहानाबाद (सदर) : रालोसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने राजद सांसद तस्लीमुद्दीन के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में जंगलराज का दुबारा आगमन हुआ है, इसका भय रालोसपा को पहले से ही था. वह भय आज पूरे राज्य में व्याप्त हो चुका है. चारों ओर हत्या, लूट, अपहरण, बैंक लूट जैसे अपराध का बोलबाला है. नीतीश सरकार इन सभी चीजों की अनदेखी कर अपने सुशासन का गुणगान करते नहीं थक रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की चुप्पी साबित कर रही है कि वे राज्य में अपराध रोकने में विफल साबित हो रहे हैं. कुशवाहा ने राज्य सांसद की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










