पैसेंजर ट्रेन से पकड़े गये तीन अवैध हॉकर
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में आरपीएफ के द्वारा एक बार फिर से चेकिंग अभियान शुरू किया गया है. गुरुवार को की गयी चेकिंग में 63248 डाउन पटना-गया सवारी गाड़ी से आरपीएफ ने तीन अवैध हॉकरों को हिरासत में लिया. तीनों हॉकर नदौल एवं नदवां रेलवे स्टेशन के बीच पकड़े गये. ट्रेन के डब्बों में घूम-घूमकर […]
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में आरपीएफ के द्वारा एक बार फिर से चेकिंग अभियान शुरू किया गया है. गुरुवार को की गयी चेकिंग में 63248 डाउन पटना-गया सवारी गाड़ी से आरपीएफ ने तीन अवैध हॉकरों को हिरासत में लिया. तीनों हॉकर नदौल एवं नदवां रेलवे स्टेशन के बीच पकड़े गये.
ट्रेन के डब्बों में घूम-घूमकर वे खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री कर रहे थे. चेकिंग में पकड़े गये तीनों हॉकरों को रेलवे कोर्ट पटना के समक्ष प्रस्तुत किया गया. तीनों से तीन हजार छह सौ रुपये जुर्माना लेकर मुक्त किया गया. आरपीएफ के अनुसार ट्रेनों में अवैध ढंग से सामान की बिक्री करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










