दुकान की किवाड़ तोड़ 50 हजार की संपत्ति की चोरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के अरवल मोड़ से पश्चिम जहानाबाद अरवल सड़क मार्ग एनएच 110 के किनारे संचालित एक दुकान में रविवार की रात चोरी हो गयी. उस दुकान से चोर 10 हजार नकद सहित करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति ले भागे. इस घटना की सूचना दुकान के संचालक धीरज कुमार ने पुलिस को दी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के अरवल मोड़ से पश्चिम जहानाबाद अरवल सड़क मार्ग एनएच 110 के किनारे संचालित एक दुकान में रविवार की रात चोरी हो गयी. उस दुकान से चोर 10 हजार नकद सहित करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति ले भागे. इस घटना की सूचना दुकान के संचालक धीरज कुमार ने पुलिस को दी है. घटना के संबंध में जय भवानी इंटरनेट प्वाइंट नामक प्रतिष्ठान के संचालक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रविवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे.

सोमवार की सुबह लोगों से उन्हें जानकारी मिली की उनकी दुकान में चोरी हो गयी है. सूचना पाकर जब वे अपने प्रतिष्ठान में आए तो दुकान की हालत देख हतप्रभ हो गए. चोर गिरोह उनकी दुकान के लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़ दिया था और वहां रखे कई सामान गायब थे. कई सामान तितर बितर पड़े थे. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के 10 सेट, एक हजार का रिचार्ज कूपन और 10 हजार रुपये चोर ले भागे थे. चोरी गये सामानों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बतायी गयी है. सूचना पाकर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन