डीएवी ने अग्निपीड़ितों के बीच वस्त्र वितरित किया

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : डीएवी स्कूल द्वारा रतनी-फरीदपुर प्रखंड के नेहालपुर पंचायत के हृदयचक गांव में अग्निपीड़ितों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया .विद्यालय के प्राचार्य एके बक्शी ने अग्निपीड़ितों का हालचाल पूछा तथा उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्हें वस्त्र प्रदान किया .विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये वस्त्र में महिलाओं , बुजुर्गों एवं […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : डीएवी स्कूल द्वारा रतनी-फरीदपुर प्रखंड के नेहालपुर पंचायत के हृदयचक गांव में अग्निपीड़ितों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया .विद्यालय के प्राचार्य एके बक्शी ने अग्निपीड़ितों का हालचाल पूछा तथा उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्हें वस्त्र प्रदान किया .विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये वस्त्र में महिलाओं ,

बुजुर्गों एवं बच्चों के उपयोग के लायक वस्त्र थे . इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अन्य लोग भी मौजूद थे . मालूम हो कि विद्यालय के बच्चों ने अग्निपीड़ितों के सहायतार्थ भारी मात्रा में वस्त्र जमा कर उनके दुख में अपनी साझेदारी सुनिश्चित की . विद्यालय द्वारा 25 अप्रैल को अग्निपीड़ितों के बीच चूड़ा एवं गुड़ का भी वितरण किया गया था .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन