jehanabad News : स्वच्छता मिशन के तहत महादलित टोले में बनेंगे 795 शौचालय

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : स्वच्छता मिशन के तहत महादलित टोले में बनेंगे 795 शौचालय

सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत महादलित टोले में 795 शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. शौचालय निर्माण के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. डीएम के निर्देश पर बीडीओ द्वारा सभी स्वच्छता कर्मचारियों को महादलित टोले में शौचालय निर्माण करने के लिए सर्वे का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत महादलित टोले में 795 शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. शौचालय निर्माण के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. डीएम के निर्देश पर बीडीओ द्वारा सभी स्वच्छता कर्मचारियों को महादलित टोले में शौचालय निर्माण करने के लिए सर्वे का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. ज्ञात हो कि डीडीसी द्वारा बीडीओ को जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र में महादलित टोले के लिए 795 लोगों की सूची भेजी है. सूची प्राप्त होने के बाद सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है और जैसे ही सर्वे का काम समाप्त होगा, निर्माण का काम शुरू हो जायेगा.

एक लाभुक को मिलता है 12 हजार रुपये

घर में शौचालय बनाने के लिए सरकार द्वारा एक लाभुक को 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है. बीडीओ द्वारा लाभुकों के नाम का चयन किया जाता है. उसके बाद उसे जीरो टैग कर दिया जाता है. इसके बाद शौचालय निर्माण का काम लाभुक खुद कराते हैं और जैसे ही शौचालय का निर्माण का काम पूरा हो जाता है स्वच्छता कर्मचारी उसे जीरो टैग कर भेज देते हैं. सरकार द्वारा लाभुक के बैंक खाते में सीधे 12 हजार रुपये भेज दिया जाता है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

प्रखंड की 14 पंचायतों के महादलित टोले में 795 शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए सर्वे का काम तेजी से कराया जा रहा है. सर्वे का काम पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. इसके लिए राशि की कमी नहीं है.

अनिल मिस्त्री, बीडीओ, जहानाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन