ePaper

Jehanabad : 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated at : 04 Aug 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवारी के दिन 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

मखदुमपुर. वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवारी के दिन 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ जलाभिषेक किया. रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी. जो पूरी रात श्रद्धालु आते रहे. वहीं सोमवार की शाम 7 बजे तक श्रद्धालु पहुंचते रहे. श्रद्धालु पहाड़ी इलाका के हथियाबोर, पातालगंगा व बावन सीढ़िया इलाके में बने जलस्रोत से स्नान कर पहाड़ की चोटी पर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और कतार में खड़े होकर मुख्य द्वार पर लगे अर्घा सिस्टम के माध्यम से बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया. मौके पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये हैं. पहाड़ी इलाके के जगह-जगह पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है. वहीं मंदिर परिसर को बैरिकेडिंग की गयी है. श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, मेडिकल सुविधा, महिलाओं के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम, लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की गई है. मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि सावन के चौथे सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ जलाभिषेक किया है. उन्होंने बताया कि रविवार से ही जो भीड़ लगी थी वो सोमवार तक चलते रहा. उन्होंने बताया कि सोमवार के दिन भी लगभग 75 हज़ार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन