होली पर रहेगी असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन

रतनी : शकुराबाद थाने के प्रांगण में बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में होली पर्व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, होली के दिन रंग में भंग न डाले इसके लिए पुलिस को चौकस […]

विज्ञापन

रतनी : शकुराबाद थाने के प्रांगण में बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में होली पर्व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, होली के दिन रंग में भंग न डाले इसके लिए पुलिस को चौकस रहने,

अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त करने, पुलिस गश्ती तेज करने तथा जिन जगहों पर पूर्व में होली के दिन घटना घटी है उन जगहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही लोगों से होली पर्व पर शांति बनाये रखने में सहयोग मांगा गया. बैठक में थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव, मुखिया साइदा अहमद, तुफैल अहमद, तिलेश्वर कौशिक, योगेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार ठाकुर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन