स्ट्राइकर ने जायका इलेवन को हराया
जहानाबाद (नगर) : स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. पहले सेमीफाइनल का मुकाबला जायका इलेवन तथा जहानाबाद स्ट्राइकर टीम के बीच खेली गयी. इसमें जायका इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 178 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके […]
जहानाबाद (नगर) : स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. पहले सेमीफाइनल का मुकाबला जायका इलेवन तथा जहानाबाद स्ट्राइकर टीम के बीच खेली गयी. इसमें जायका इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 178 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जहानाबाद स्ट्राइकर टीम ने संतोष कुमार की शतकीय पारी की बदौलत 14 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया.
टीम ने जीत के साथ ही फाइनल में प्रवेश कर लिया. टीम के खिलाड़ी संतोष कुमार को 108 रनों की नाबाद पारी खेलने पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ के रूप में चुना गया. वहीं दूसरे सेमी फाइनल मुकाबला ओम इलेवन और मोकामा टीम के बीच होना था लेकिन मोकामा टीम के खिलाड़ी नही पहुंच सके, जिसके कारण ओम इलेवन को वाकओवर देकर फाइ्रनल में पहुंचा दिया गया. फाइनल मुकाबला जहानाबाद स्ट्राइकर तथा ओम इलेवन के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










