अमैन में चेचक का बढ़ रहा प्रकोप, दहशत
जहानाबाद : मौसम के उतार -चढ़ाव के कारण जिले में चेचक जैसी गंभीर बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. विगत एक पखवारे से जिले के सदर प्रखंड अंतगर्त अमैन, लक्ष्मीपुर सहित कई जगहों पर मिजिल्स ने अपना प्रभाव दिखा रहा है. चेचक के प्रकोप से अमैन गांव में दर्जन भर परिवार इस गंभीर […]
जहानाबाद : मौसम के उतार -चढ़ाव के कारण जिले में चेचक जैसी गंभीर बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. विगत एक पखवारे से जिले के सदर प्रखंड अंतगर्त अमैन, लक्ष्मीपुर सहित कई जगहों पर मिजिल्स ने अपना प्रभाव दिखा रहा है. चेचक के प्रकोप से अमैन गांव में दर्जन भर परिवार इस गंभीर रोग से ग्रसित हैं.
गांव में बढ़ते चेचक के प्रकोप से आस-पास के कई परिवार भयाक्रांत हैं. उन्हे छुआछूत वाली चेचक जैसे गंभीर बीमारी के परिवार के होने का डर सता रहा है. गांव में बच्चा से लेकर बड़ों को चेचक ने अपने आगोश में ले लिया है. बताया जाता है कि अमैन गांव की क्रांति कुमार की पत्नी रूबी देवी, पुत्र करण कुमार, गुड्डु राम के पुत्र चंदु कुमार, उपेंद्र कुमार का पुत्र पुरुषोतम कुमार, मुन्ना द्विवेदी की पुत्री खुशी, आयुषी, मुकेश सिंह के पुत्र आशीष कुमार, सूरज कुमार, अखिलेश कुमार का एक वर्षीय बच्चा एवं रंजन कुमार सहित कई लोग चेचक जैसे गंभीर बीमारी की चपेट में हैं.
मिजिल्स के लक्षण
मिजिल्स के होने पर आम आदमी के शरीर में तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द रहता है.वायरल बुखार के कारण चेचक से प्रभावित लोग के शरीर में काफी कमजोरी महसूस होती है एवं इसके ठीक होने में 8-10 का समय लग जाता है.
सफाई का रखे ध्यान चेचक से बचाव के लिए डाॅ अजय कुमार बताते हैं कि लोगों को मुख्य रूप से साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए एवं अपने दैनिक जीवनचर्या में लोगों को खान-पान पर ध्यान रखना चाहिए.
मौसम के बदलाव से प्रकोप
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण चेचक ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भूतपूर्व मुखिया नरेश प्रसाद सिंह ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर चेचक जैसे गंभीर रोग की रोकथाम एवं बचाव के उचित कदम उठाने की मांग की है. इस बाबत सदर पीएचसी प्रभारी ने प्रबंधक को निर्देशित करते हुए गांव में मेडिकल टीम भेज कर जांच कराने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










