102 एंबुलेंस चालकों व तकनीशियनों की हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

– तीन दिनों से हड़ताल पर हैं चालक व तकनीशियन जहानाबाद (नगर) : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जहानाबाद के अधीन संचालित 102 आतुर वाहन चालक एवं तकनीशियन के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अपनी मुख्य मांगों को लेकर एवं ठेकेदारी प्रथा के विरुद्ध धरना दिया. धरना दे रहे चालक एवं तकनीशियन पिछले […]

विज्ञापन
– तीन दिनों से हड़ताल पर हैं चालक व तकनीशियन
जहानाबाद (नगर) : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जहानाबाद के अधीन संचालित 102 आतुर वाहन चालक एवं तकनीशियन के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अपनी मुख्य मांगों को लेकर एवं ठेकेदारी प्रथा के विरुद्ध धरना दिया. धरना दे रहे चालक एवं तकनीशियन पिछले तीन दिनों से अनीश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. धरना की अध्यक्षता रणविजय सिंह ने की.
धरना के माध्यम से 102 एंबुलेंश चालक एवं तकनीशियन को सरकारी सेवक घोषित करने, 102 आतुर वाहन चालक एवं तकनीशियन को महंगाई के अनुसार वेतन वृद्धि देने, सभी कर्मियों की कार्य अवधी आठ घंटे हो एवं अतिरिक्त समय के लिए अतिरिक्त वेतन भुगतान किये जाने की मांग की.
चालकों ने कहा कि जब तक 102 आतुर वाहन कर्मियों की मांग नहीं पूर्ति होती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. धरना में राजीव कुमार, मोहन पासवान, विश्वनाथ कुमार, सुजीत कुमार, त्रिवेनी कुमार, धीरज कुमार, प्रभात रंजन, संजय कुमार, सुधीर कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन