ePaper

तीन माह बाद नीतीश की विदाई तय : मांझी

Updated at : 16 Jun 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह बाद नीतीश की विदाई तय : मांझी

पटना से गया जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जहानाबाद कोर्ट मोड़ के समीप प्रदर्शनकारियों ने रोक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार निकम्मी हो गयी है. इस सरकार से विकास की कल्पना नहीं कीजिए, बस तीन […]

विज्ञापन
पटना से गया जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जहानाबाद कोर्ट मोड़ के समीप प्रदर्शनकारियों ने रोक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार निकम्मी हो गयी है.
इस सरकार से विकास की कल्पना नहीं कीजिए, बस तीन माह आप लोग और इंतजार कीजिए, नीतीश कुमार का विदाई होना तय है. इसके बाद जहानाबाद एवं गया का सर्वागीण विकास होगा. उन्होंने कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्री काल में जहानाबाद एवं गया के विकास के लिए लगभग 500 करोड़ की योजना पास करायी थी, लेकिन मुङो मुख्यमंत्री से हटते ही नीतीश कुमार ने सारी योजनाओं को रद्द कर दिया.
नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में नालंदा का विकास किया, तो कोई नहीं बोला और जब हम जहानाबाद व गया का विकास करने लगे, तो नीतीश कुमार को पीड़ा होने लगी. उन्होंने कहा कि राजाबाजार में व्याप्त जलजमाव की समस्या को लेकर मैं सचिव से मिलूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन