रतनी में छापेमारी में 45 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
रतनी में छापेमारी में 45 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग एवं घोसी थाने की पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में अहियासा महादलित टोला के चार घर से 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है.

विज्ञापन

घोसी. उत्पाद विभाग एवं घोसी थाने की पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में अहियासा महादलित टोला के चार घर से 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि अहियासा गांव में शराब बनाया एवं बेचा जाता है. सूचना पाकर उत्पाद विभाग एवं घोसी थाने के संयुक्त छापामारी अभियान में मदन मांझी, कालो देवी, वीरेंद्र कुमार व अतेंद्र मांझी के घर से 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ शराब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अलग-अलग जगहों से दो नशेड़ी धराये मखदुमपुर. टेहटा एवं विशुंनगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. टेहटा थाना की पुलिस ने शराब के नशे में कलानोर गांव निवासी आमिरक यादव को गिरफ्तार किया है. वहीं विशुनगंज थाना पुलिस ने विशुनगंज गांव निवासी छोटू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों का मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी प्रक्रिया के लिए कोर्ट भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन