जहानाबाद में भारोत्तोलन के लिए आयोजित हुआ चयन ट्रायल, बैट्री टेस्ट में 29 खिलाड़ी चयनित

Updated:
विज्ञापन

चयन ट्रायल में शामिल खिलाडी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए भारोत्तोलन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें 29 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ. बैट्री टेस्ट के माध्यम से शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया. चयनित खिलाड़ियों को जल्द ही आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

जहानाबाद में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निदेशानुसार खेल भवन-सह-व्यायामशाला में भारोत्तोलन एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र के लिए प्रशिक्षुओं के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया. चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मूल्यांकन बैट्री टेस्ट के आधार पर किया गया.

विज्ञापन

बैट्री टेस्ट के अंतर्गत ऊंचाई, वजन, वर्टिकल जंप, 30 मीटर फ्लाई, बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ एवं 60 मीटर शटल दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षण किए गए. ट्रायल में विभिन्न जिलों से कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें स्क्रूटनी के दौरान 07 खिलाड़ी निर्धारित मानदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए, जबकि 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों में जिले के सर्वाधिक 21 खिलाड़ी, औरंगाबाद के 03, नालंदा के 02 तथा बेगूसराय, सीतामढ़ी एवं नवादा जिले के 01-01 खिलाड़ी शामिल हैं.

चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार, पटना को भेजी जाएगी. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्राप्त आदेश एवं दिशा-निर्देश के आलोक में चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा. खेल भवन-सह-व्यायामशाला में 06 जून से भारोत्तोलन एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संचालित है, जहां वर्तमान में 09 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों के लिए आवासन, पठन-पाठन एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण प्रदान किया जा सके.

चयन ट्रायल का संचालन खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर प्रशिक्षक-सह-भारोत्तोलन एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक गिरीजेश कुमार द्वारा किया गया. चयन प्रक्रिया में मनीष कुमार एवं राहुल कुमार ने सहयोग किया.

इस अवसर पर प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, होमा इरफान भी उपस्थित रहीं. प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन