राकेश कुमार बने अरवल जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को जानिए
अरवल जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) की नई कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. राकेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया है. जानिए नई टीम के सदस्य और उनके भविष्य के लक्ष्य.
अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में रविवार को अपने कार्यालय में संपन्न हो हुआ. इस चुनाव में सर्वसम्मति और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया . पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रवि रंजन कुमार (चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुई.
यह लोग हुए निर्वाचित
इस प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई तथा चुनाव पदाधिकारी श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया . अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव धर्मवीर पटवर्धन, संयुक्त सचिव विक्की कुमार उर्फ विक्की यादव, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन निर्वाचित किए गए .
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत के बाद जिला क्रिकेट के विकास का संकल्प लिया . नवनिर्वाचित सचिव पटवर्धन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना, आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करना और स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक टूर्नामेंट आयोजित करना है. चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी.
इस अवसर पर जिले के सभी क्लबों के प्रतिनिधि तथा पुराने कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे .
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए