जहानाबाद: श्रावण की तीसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, डीएम-एसपी ने किया देर रात निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते हैं डीएम एवं एसपी

श्रावण माह की तृतीय सोमवारी के मद्देनजर, जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम का देर रात निरीक्षण किया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, जलाभिषेक की सुगमता और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया गया जायजा. 24×7 मेडिकल कैंपों की तत्परता के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Jehanabad Baba Siddheshwar Nath Temple: श्रावण माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम जलाभिषेक सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर मेला परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार, प्रकाश, यातायात, पार्किंग एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया.

मेडिकल कैंपों में 24×7 तत्परता के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कैंपों में जीवनरक्षक दवाओं, एंबुलेंस एवं स्वास्थ्यकर्मियों की 24×7 तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

रविवार रात से शुरू हो जाती है पहाड़ की चढ़ाई

मालूम हो कि सोमवारी के दिन हजारों की संख्या में शिव भक्त बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालु रविवार की रात से ही पहाड़ की चढ़ाई शुरू कर देते हैं, ताकि सोमवार की सुबह बाबा पर जलाभिषेक कर सकें. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम तरीके से जलाभिषेक सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान और उनकी सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन