जहानाबाद में वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राहुल-सोनिया-खड़गे के पुतले फूंके

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन करते भाजयुमो कार्यकर्ता

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला. कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के पुतले फूंके गए.

विज्ञापन

Jehanabad BJYM Holds Protest March: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए कथित अनादर के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर हॉस्पिटल मोड़ पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया. इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के पुतलों का दहन कर विरोध दर्ज कराया.

‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय भावना का प्रतीक : भाजयुमो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है. इसके प्रति किसी भी प्रकार के अनादर को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत और राष्ट्र के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री शुभम राजमिठू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैया गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विभास कुमार विभूति, जिला मंत्री आलोक सिंह, अभिषेक कुमार चंद्रवंशी, रंधीर शर्मा, राजीव शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ राष्ट्र के सम्मान एवं राष्ट्रीय भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन