सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी अभी तीन दिनों तक राहत नहीं
Updated at : 05 Jan 2020 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले में एक पखवारे से जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर का असर शनिवार को भी रह. गुरुवार एवं शुक्रवार को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा. पछुआ हवा के कारण बढ़े ठंड से लोगों को पूरे दिन जहां ठंड का अहसास होते रहा, वहीं […]
विज्ञापन
जहानाबाद : जिले में एक पखवारे से जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर का असर शनिवार को भी रह. गुरुवार एवं शुक्रवार को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा. पछुआ हवा के कारण बढ़े ठंड से लोगों को पूरे दिन जहां ठंड का अहसास होते रहा, वहीं लोग सूर्य नारायण के दर्शन को लेकर लोग तरसते रहे.
आसमान में पूरे दिन धुंध व कोहरा के साथ बादल छाया रहा.पछुआ हवा चलने के कारण लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे. घरों से निकलने वाले लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट, मफलर, जूता के साथ सभी अंग ढंककर गर्म कपड़ों के साथ घरों से निकल रहे थे.
पांच जनवरी को भी आसमान में बादल छाया रहेगा.ठंड के भी बढ़ने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है. 6 जनवरी को मौसम खुलने का अनुमान है. जबकि 7 जनवरी को मौसम में धूंध का वातावरण रह सकता है. 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण सर्दी और भी बढ़ गयी है. सबसे ज्यादा परेशानी बूढ़े और छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है.
परेशानी का आलम यह है कि आसमान से धूप नहीं निकलने के कारण घरेलू गृहिणियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह-सुबह आसमान से ओस की बूंद टपक रही थी. छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कपड़े सुखाने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में जलावन की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
अगले चार दिनों का संभावित तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
5 जनवरी 19 10
6 जनवरी 20 10
7 जनवरी 21 11
8 जनवरी 18 13
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




