पुत्र ने पिता को मारी गोली, जमीन के विवाद में दिया वारदात को अंजाम

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में हुलासगंजके कटौली गांव में शनिवार की सुबह एक पुत्र ने संपत्ति के विवाद में पिता को गोली मार दी. सूचना पर पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंचकर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. माता प्राची देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है. सूचना के अनुसार कटौली निवासी सूदर्शन […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में हुलासगंजके कटौली गांव में शनिवार की सुबह एक पुत्र ने संपत्ति के विवाद में पिता को गोली मार दी. सूचना पर पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंचकर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. माता प्राची देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है. सूचना के अनुसार कटौली निवासी सूदर्शन सिंह के दो पुत्र लक्ष्मण सिंह एवं संतोषी सिह के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसके कारण सूदर्शन सिंह विवाद को टालने के लिए भरपूर कोशिश की. यह बात संतोष सिंह को नागवार गुजरा और उन्होंने अपने देसी कट्टा से बाप को गोली मार दी. जिसे ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में इस्लामपुर ले जाया गया. जहां से उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया.
इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुत्र संतोषी सिंह को कट्टा समेत गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता मिली. गिरफ्तार व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




