ePaper

वैज्ञानिक तरीके से गेहूं की खेती करने की दी जानकारी

Updated at : 12 Dec 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से गेहूं की खेती करने की दी जानकारी

जहानाबाद नगर : नाबार्ड द्वारा संवर्द्धित किसान संगठन सहयोगी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की आमसभा की बैठक घनश्याम बिगहा में हुई. उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक आरएन शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी, कर उपायुक्त अभय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि वैज्ञानिक अजीत कुमार पासवान द्वारा उपस्थित किसानों को गेहूं […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : नाबार्ड द्वारा संवर्द्धित किसान संगठन सहयोगी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की आमसभा की बैठक घनश्याम बिगहा में हुई. उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक आरएन शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी, कर उपायुक्त अभय कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि वैज्ञानिक अजीत कुमार पासवान द्वारा उपस्थित किसानों को गेहूं का वैज्ञानिक तकनीक से खेती, बीज उपचार, खरपतवार प्रबंधन एवं पोषक तत्वों के प्रबंधन की जानकारी दी गयी. वहीं डीडीएम नाबार्ड कुमार रितेश ने किसान संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित सदस्यों को संगठन के अब तक के कार्यों के बारे में बताया.
उन्होंने बताया कि किसान संगठन पिछले तीन वर्षों से लाभ अर्जित कर रही है. अभी इसके 586 सदस्य हैं. उन्होंने संवर्धन की योजना की भी जानकारी दी. वहीं कर उपायुक्त ने बताया कि संवर्द्धित किसान संगठन निरंतर कर का भुगतान करती है और उन्होंने संगठित होकर कार्य करने की बात कही, जबकि कृषि वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी ने बताया कि किसान संगठन प्रसंस्करण भी कर रही है.
इसके लिए बधाई देते हुए बताया कि प्रसंस्करण के बहुत लाभ हैं. इससे 25 प्रतिशत के लगभग उपज जो खराब हो जाता है उसकी बचत होती है और किसानों को लाभ मिलता है. एलडीएम ने कलस्टर के विकास पर जोर देते हुए उत्पादन एवं प्रति एकड़ उपज बढ़ाने के लिए समुचित उपाय करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन