जहानाबाद: अभियान बसेरा-2 के तहत पांच दलित परिवारों को मिला भूमि पर्चा

Author Sunil kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पर्चा देते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत भूमि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. घोसी के विधायक रितुराज कुमार ने शाहोविगहा पंचायत के पांच भूमिहीन दलित परिवारों को आवासीय भूमि के पर्चे प्रदान किए. इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को सम्मानजनक जीवन देना है.

विज्ञापन

Jahanabad News : जहानाबाद के घोसी अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत भूमि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रितुराज कुमार ने शाहोविगहा पंचायत के फरिदपुरा गांव के पांच भूमिहीन दलित परिवारों को भूमि का पर्चा (दाखिल-खारिज योग्य स्वामित्व दस्तावेज) प्रदान किया. विधायक रितुराज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. अभियान बसेरा-2 का उद्देश्य ऐसे परिवारों को भूमि का अधिकार देकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है. लाभुकों को बधाई देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. अंचल अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शाहोबिगहा पंचायत के फरीदपुरा गांव के पांच दलित परिवारों को सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भूमि पर्चा उपलब्ध कराया गया है. कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन