जहानाबाद नगर : काको में सूफी महोत्सव आज गूंजेगा सूफियाना कलाम

Updated at : 20 Sep 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : काको में सूफी महोत्सव आज गूंजेगा सूफियाना कलाम

जहानाबाद नगर : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सूफी महोत्सव का आयोजन होगा.डीएम ने बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सूफी गायक अलतमश फरीदी, आसिफ फरीदी, सविता सिंह नेपाली तथा सूफी सिस्टर जालंधर सहित अन्य सूफी कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इसके अतिरिक्त जिले के प्रसिद्ध […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सूफी महोत्सव का आयोजन होगा.डीएम ने बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सूफी गायक अलतमश फरीदी, आसिफ फरीदी, सविता सिंह नेपाली तथा सूफी सिस्टर जालंधर सहित अन्य सूफी कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इसके अतिरिक्त जिले के प्रसिद्ध स्थानीय सूफी कलाकरों द्वारा भी सूफियाना अंदाज में प्रस्तुति दी जायेगी, जिनमें सोनू, रंजना, राधा रानी, अवनिश कुमार सहित अन्य कलाकार शामिल हैं. जिला प्रशासन द्वारा हजरत बीबी कमाल के मजार पर चादरपोशी की जायेगी.

साथ ही महोत्सव में भाग लेने वाले अतिथियों के द्वारा भी चादरपोशी की जायेगी. बीबी कमाल के दरगाह स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर होनेवाली भीड़ को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने, कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था एवं एंबुलेंस तथा अग्निशमन दस्ते की तैनाती का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन