सात सितंबर से गायब बुकिंग क्लर्क लौटा घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 4:14 AM
जहानाबाद : सात सितंबर से गायब जहानाबाद रेलवे स्टेशन का बुकिंग क्लर्क सुबोध कुमार घर वापस लौट आया है. क्लर्क की सकुशल घर वापसी से पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन मामले की पड़ताल में जुटी है कि आखिर किन कारणों से युवक घर से गायब था. घर में पति-पत्नी के बीच झगड़े […]
जहानाबाद : सात सितंबर से गायब जहानाबाद रेलवे स्टेशन का बुकिंग क्लर्क सुबोध कुमार घर वापस लौट आया है. क्लर्क की सकुशल घर वापसी से पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन मामले की पड़ताल में जुटी है कि आखिर किन कारणों से युवक घर से गायब था. घर में पति-पत्नी के बीच झगड़े की भनक पुलिस को लग चुकी थी. संभवत: जमीन खरीदने के लिए पैसे के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद गहराया था जिसके बाद नाराज पति घर से बगैर कुछ कहे बाहर चला गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










