भयमुक्त वोटिंग को जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 18 May 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
भयमुक्त वोटिंग को जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

जहानाबाद नगर. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व उपद्रव न मचाये, इसे लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व उपद्रव न मचाये, इसे लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च में पैरा मिलिट्री के साथ ही बीएमपी और जिला बल के अलावा महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हुए. फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन कुमार व एसपी मनीष ने किया. कारिगिल चौक से फ्लैग मार्च की शुरूआत हुई.
फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए काको मोड़ तक के सभी प्रमुख इलाकों में भ्रमण किया और चुनाव में उपद्रव मचाने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों को साफ संकेत दिया कि यदि गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं.
कुर्था प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में सातवें चरण में 19 मई को मतदान कराने की तिथि घोषित किया गया था, जिसकी पूरी तैयारी अंतिम चरण सीमा पर पहुंच चुकी है.
शुक्रवार को चुनाव प्रचार समाप्त होते ही लोगों को निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने के लिए कुर्था थाने के एसआइ अजय करकटा के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों के साथ स्थानीय बाजार सहित सुदूरवर्ती इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल कर असमाजिक तत्वों के लोगों को अगाह करते हुए आम लोगों को 19 मई को अपने मतदान केंद्रों पर जाकर निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने का संदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन