जहानाबाद एसपी ने कंट्रोल रूम व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने नियंत्रण कक्ष व ईआरएसएस-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, चौबीसों घंटे निगरानी के दिए निर्देश

ईआरएसएस-112 कमांड सेंटर का निरीक्षण करते एसपी कोटा किरण कुमार | Prabhat Khabar Network

Jehanabad Police : जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष और ईआरएसएस-112 कमांड सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी और आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Jehanabad Police : जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष एवं इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस-112) कमांड सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, संचार व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए. ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो. उन्होंने ईआरएसएस-112 की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि यह प्रणाली आम नागरिकों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. अतः इसकी प्रत्येक इकाई को पूर्णतः सक्रिय एवं मुस्तैद रखा जाए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : जहानाबाद में वार्ड पार्षदों का धरना जारी, ईओ हटाने और वित्तीय जांच की मांग पर अड़े


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन