घोसी अंचल में नए अंचलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, जनहित और राजस्व कार्यों को दी प्राथमिकता

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
घोसी अंचल में नए अंचलाधिकारी ने संभाला पदभार, कर्मियों से किया परिचय

बुके देते राजस्व अधिकारी

Jehanabad News : घोसी अंचल में नए अंचलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News : घोसी अंचल में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली.

राजस्व कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कार्यालय में लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जाए.

पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

नए अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने भी उनका स्वागत किया.

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की बात

अंचलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया.

भूमि विवाद और दाखिल-खारिज मामलों पर रहेगा विशेष फोकस

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी



विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन