जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, पुलिस दबिश के बीच पहुंचे न्यायालय

गोलीकांड में बरामद हथियार
Jehanabad Chaitipiper shooting : चैतीपीपर गोलीकांड के तीन मुख्य आरोपियों ने पुलिस की लगातार दबिश के चलते जहानाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. बालू खनन विवाद में हुई इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया था.
Jehanabad Chaitipiper shooting : पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी अभियान के बीच चर्चित चैतीपीपर गोलीकांड मामले के तीन नामजद आरोपियों ने सोमवार को जहानाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में गिन्जी गांव निवासी छोटू शर्मा उर्फ भानु प्रकाश, गोलू उर्फ अंकित कुमार और समपत कुमार शामिल हैं.
पुलिस दबिश बढ़ने के बाद किया सरेंडर
जानकारी के अनुसार, चैतीपीपर गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. लगातार बढ़ती पुलिस कार्रवाई के बीच तीनों आरोपियों ने न्यायालय की शरण लेते हुए आत्मसमर्पण कर दिया.
बालू विवाद में हुई थी गोलीबारी
उल्लेखनीय है कि चैतीपीपर गांव में बालू खनन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे. इस मामले में पुलिस ने कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
पुलिस ने बताया कि इस कांड में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी. साथ ही अब भी फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










