ePaper

बेटे के साथ सोयी विधवा से मोहल्ले के ही युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Updated at : 28 Aug 2018 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे के साथ सोयी विधवा से मोहल्ले के ही युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

जहानाबाद:बिहार के जहानाबाद शहर निवासी 32 वर्षीया विधवा महिला के साथ सोमवार की रात करीब 11:30 बजे दुष्कर्म की कोशिश की गयी. उसी मुहल्ले के एक युवक ने महिला के घर में घुसकर बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन हल्ला किये जाने के बाद वह भाग गया. रात में ही महिला अपने परिजनों के साथ […]

विज्ञापन

जहानाबाद:बिहार के जहानाबाद शहर निवासी 32 वर्षीया विधवा महिला के साथ सोमवार की रात करीब 11:30 बजे दुष्कर्म की कोशिश की गयी. उसी मुहल्ले के एक युवक ने महिला के घर में घुसकर बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन हल्ला किये जाने के बाद वह भाग गया. रात में ही महिला अपने परिजनों के साथ नगर थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इस सिलसिले में विधवा महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें मदारपुर निवासी श्रीकांत केवट उर्फ गंडा नामक युवक को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि रात में वह अपने बेटे के साथ अपने घर के एक कमरे में सोयी हुई थी. उसी दौरान उक्त अभियुक्त घर में घुस आया और चौकी से खींचकर जमीन पर गिरा दिया. गलत व्यवहार करने की कोशिश करते हुए उसका ब्लाउज फाड़ दिया. जब वह हल्ला की तो आरोपित भाग निकला. इसके बाद महिला अपने पुत्र, भैंसुर एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी. दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपित युवक फरार बताया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन