जहानाबाद: घर में बैठ फोन चलाने के दौरान सांप ने डंसा, सांप मार अस्पताल लेकर पहुंचा युवक
अस्पताल में सांप लेकर पहुंचे परिजन.
Jehanabad News : पटना जिले के गौरी थाना क्षेत्र के ढोकहारा गांव की घटना. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि सांप की पहचान से इलाज में मदद मिलती है.
जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News : सदर अस्पताल जहानाबाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति इलाज के लिए सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया. सांप को देखने के लिए अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार, पटना जिले के गौरी थाना क्षेत्र के ढोकहारा गांव में एक 24 वर्षीय युवक महामाया कुमार को रात में घर में बैठकर मोबाइल चला रहे थे. इसी दौरान एक सांप ने पैर में डंस लिया. बारिश के बीच अचानक हुए इस हादसे के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

पॉलिथिन में रखकर ले गए सदर अस्पताल
परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को घेरकर मार दिया और उसे एक पॉलिथीन में रखकर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले आए. अस्पताल पहुंचने के दौरान परिजन मृत सांप भी साथ लेकर आए थे, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर सही इलाज तय कर सकें.
सांप की पहचान से इलाज में मिलती है मदद
सदर अस्पताल के डॉक्टर अंबर ने बताया कि कई बार मरीज द्वारा लाए गए सांप की पहचान से इलाज में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि सभी सांप जहरीले नहीं होते, इसलिए पहचान के आधार पर ही यह तय किया जाता है कि एंटी-स्नेक वेनम (ASV) देना है या नहीं. जहरीले सांप के काटने पर ही एंटी-वेनम जरूरी होता है.
स्थानीय लोगों में चर्चा
अस्पताल में सांप लाए जाने की घटना से कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई और लोग बड़ी संख्या में उसे देखने जुट गए. बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई.
परिजनों ने बताया कि वे मरीज को तुरंत इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर आए क्योंकि यह क्षेत्र उनके लिए पटना और अरवल के मुकाबले नजदीक और सुविधाजनक पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










