अरवल: मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

ताजिया का सांकेतिक फोटो.

Arwal News : मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में कुल 139 स्थलों को चिह्नित कर वहां दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

विज्ञापन

Arwal News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. जिला पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखना और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

बैठक में बताया गया कि मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में कुल 139 स्थलों को चिह्नित कर वहां दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा आवश्यकतानुसार गश्ती दलों की भी तैनाती की गई है, जो संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की निगरानी करेंगे. जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां से स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

जिला पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जुलूस में तैनात स्वयंसेवकों के पहचान-पत्रों की जांच सुनिश्चित की जाए तथा लाइसेंस में निर्धारित सभी शर्तों का कड़ाई से पालन कराया जाए.

असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी भी क्षेत्र में विवाद, तनाव अथवा आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित करें तथा इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को तुरंत दें. साथ ही अफवाह फैलाने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए.

ALSO READ: जहानाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, छात्र समेत तीन लोग घायल, हालत गंभीर, PMCH किया गया रेफर

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन