मुझे कुछ हो सकता है... भाई से फोन पर बोली विवाहिता, अगले ही दिन ससुराल वालों ने बताया- हार्ट अटैक से मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

कुर्था के सचई गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या और शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

Arwal Crime News : अरवल जिले के कुर्था मे स्थानीय थाना क्षेत्र के सचई गांव में पैसे की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दो लाख रुपये की मांग करने, मारपीट करने और हत्या के बाद बिना परिजनों की सहमति के शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका की पहचान सचई गांव निवासी रंजन मिश्रा की पत्नी प्रीति कुमारी (32) के रूप में हुई है. प्रीति की शादी 26 अप्रैल 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं.

मौत से पहले फोन पर बतायी थी पूरी बात

मृतका के भाई दिलीप कुमार मिश्रा, निवासी लोटांडा गांव, थाना सिकंदरा, जिला जमुई ने कुर्था थाने में दिये आवेदन में बताया है कि 14 अगस्त को उनकी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी. प्रीति ने बताया था कि गिरीश मिश्रा और रंजन मिश्रा उसके पिता से दो लाख रुपये मांग रहे हैं. रुपये देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है.

प्रीति ने फोन पर यह भी कहा था कि उसे किसी अप्रिय घटना की आशंका है और वह काफी डरी हुई है. भाई के अनुसार, उन्होंने स्थिति शांत करने के लिए 20 हजार रुपये भेजे थे और करीब एक सप्ताह में खुद आने की बात कही थी.

सोमवार सुबह बताया- हार्ट अटैक से हुई मौत

आवेदन के अनुसार, सोमवार सुबह मृतका के भाई ने गिरीश मिश्रा से फोन पर बात की. उन्हें बताया गया कि प्रीति को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौत हो गयी है. परिजनों से जल्द सचई आने को कहा गया.

दिलीप कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपने पहुंचने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही थी. लेकिन जब वे सचई गांव पहुंचे तो आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि शव को पहले ही जला दिया गया या कहीं गायब कर दिया गया है.

चार लोगों पर शव ठिकाने लगाने का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि गिरीश मिश्रा, रंजन मिश्रा और हर्षवर्धन उर्फ गोलू समेत अन्य लोगों ने मिलकर साजिश के तहत शव को ठिकाने लगा दिया. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

कुर्था थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन