प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जहानाबाद-अरवल के 350 मेधावी छात्र सम्मानित, आईजी, डीएम और एसपी ने बढ़ाया हौसला
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आईजी विकास वैभव, जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक।
Prabhat Khabar Pratibha Samman: प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में जहानाबाद और अरवल के 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में आईजी विकास वैभव, डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
Prabhat Khabar Pratibha Samman: जहानाबाद शहर के कृष्णा गार्डन में शुक्रवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मगध जोन के आई जी विकास वैभव, डीएम छिरीड बाई भूटिया, एसपी कोटा किरण कुमार, एडीएम विनय कुमार और डीपीओ शुष्मिता भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के लिए बच्चे भीषण गर्मी की परवाह किए बिना सुबह 9 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सभी अतिथियों को प्रभात खबर परिवार की ओर से अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जबकि मुख्य अतिथि ने सभी प्रायोजकों को मोमेंटो भेंट किया.
आपके शहर में
भविष्य के आधा दर्जन अधिकारियों का भी हुआ सम्मान
इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन ललित कुमार ने किया. समारोह में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 350 छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथियों ने सभी मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंपे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस बार के कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण यह रहा कि जिले से हाल ही में बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा अचीव करने वाले आधा दर्जन युवा भी शामिल हुए. इन सभी भविष्य के अधिकारियों को भी प्रभात खबर की ओर से मंच पर मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
अतिथियों ने दिया लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का मंत्र
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने टॉपर्स बच्चों को जीवन में एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ने का मंत्र दिया. वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के त्याग का परिणाम है. जहानाबाद और अरवल जिले की छिपी हुई ग्रामीण व शहरी प्रतिभाएं जब मंच पर एक-एक कर सम्मानित हो रही थीं, तब पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. यह सराहना और सम्मान उपस्थित छात्र-छात्राओं के हौसले को भविष्य में और ऊंची उड़ान देने का काम कर रहा था.
अभिभावकों और शिक्षाविदों ने जताया आभार
इस गौरवमयी आयोजन के दौरान मौके पर उपस्थित क्षेत्र के नामचीन शिक्षाविदों, प्रबुद्ध समाजसेवियों और नागरिकों ने प्रभात खबर की इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की. वहीं, मंच पर सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके गौरवान्वित अभिभावकों ने अपनी अपार खुशी का इजहार किया. सम्मान पाकर बच्चे पूरी तरह अभिभूत नजर आए और सभी ने छात्रों की मेधा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रभात खबर परिवार को सहदिल से धन्यवाद कहा.
Also Read: Prabhat Khabar Pratibha Samman: गोपालगंज में प्रभात खबर ने 611 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए