विकास कार्यों के प्रति बरती जा रही शिथिलता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2017 4:39 AM

विज्ञापन

21 नगर पार्षदों ने बैठक कर लगाया आरोप आज मुख्य व उप मुख्य पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन जहानाबाद : शहर स्थित एक रेस्ट हाउस में मंगलवार को नगर पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें उपस्थित 21 पार्षद या उनके प्रतिनिधि ने वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहने सहित अन्य कई समस्याओं पर […]

विज्ञापन

21 नगर पार्षदों ने बैठक कर लगाया आरोप

आज मुख्य व उप मुख्य पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन
जहानाबाद : शहर स्थित एक रेस्ट हाउस में मंगलवार को नगर पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें उपस्थित 21 पार्षद या उनके प्रतिनिधि ने वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहने सहित अन्य कई समस्याओं पर जिक्र किया. घंटों चली बैठक में उपस्थित पार्षदों ने विकास के प्रति शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए इसके लिए मुख्य व उपमुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया. उपस्थित नगर पार्षदों ने कहा कि चुनाव के बाद नगर बोर्ड का गठन हुए करीब छह माह होने को है लेकिन नियमित रूप से कभी बोर्ड की बैठक नहीं हुई. जब बैठक हुई और उसमें फैसले लिये गये, तो उस अमल नहीं हो रहा है. वार्ड नंबर 16 की पार्षद नूरजहां परवीन ने होल्डिंग टैक्स की चर्चा की और कहा कि एक बैठक में होल्डिंग टैक्स कम करने पर विचार हुआ था लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं हुआ.
शहरवासी बढ़े हुए टैक्स देने के लिए मजबूर हैं. यह भी कहा कि सफाई व्यवस्था भी अनियमित हो गयी है. शहर की लाइट व्यवस्था चरमरायी हुई है. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सभी पार्षदों को उचित मान-सम्मान देने और रोशनी के पुख्ता प्रबंध करने समेत अन्य कई बिंदुओं पर ज्ञापन देने के लिए एक शिष्टमंडल का गठन किया गया. बुधवार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य व उपमुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा जायेगा.
बैठक में नगर पर्षद के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान पार्षद नजमूल होदा अंसारी के अलावा पार्षद धर्मपाल सिंह यादव, रीता देवी, ममता देवी, धीरेंद्र सिंह, रेशमी देवी, नूरजहां परवीन, जूगनू परवीन, वैकुण्ठ यादव, संजय कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी, विजय प्रसाद, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, धनंजय गुप्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन