चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, जदयू के दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Jan 2025 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
congress| JDU leaders Ali Anwar and Bhagirath Manjhi join Congress

दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेते जदयू नेता

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है. जेडीयू के दो प्रमुख नेता अली अनवर और भगीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. दोनों नेताओं ने दिल्ली में आयोजित मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है. जेडीयू के दो प्रमुख नेता अली अनवर और भगीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. दोनों नेता ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. अली अनवर जेडीयू के पूर्व राज्यसभा सांसद हैं और भगीरथ मांझी माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र हैं. दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से जेडीयू को बड़ा झटका लगा है.

कांग्रेस पार्टी बिहार में अपने जनाधार को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. इसके लिए पार्टी विभिन्न समुदायों के नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है. अली अनवर के जरिए कांग्रेस अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है, जबकि भगीरथ मांझी के जरिए पार्टी दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है.

अली अनवर JDU से दो बार रह चुके हैं राज्यसभा सांसद

यह मिलन जेडीयू के लिए यह एक बड़ा झटका है. क्योंकि पार्टी के दो प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. यह घटना बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकती है. बता दें कि अली अनवर JDU से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. 2017 में JDU के BJP के साथ दोबारा सरकार बनाने का अली अनवर ने विरोध जाहीर की थी. अली अनवर फिलहाल ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हैं.

Also Read: सीएम नीतीश ने पूर्णिया को दी 580 करोड़ की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

लोकसभा चुनाव से पहले भागीरथ मांझी जदयू में हुए थे शामिल

दूसरे तरफ माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. बता दें कि भागीरथ मांझी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले JDU में शामिल हुए थे. एक साल के अंदर ही JDU से उनका मोह भंग हुआ था. अब उन्होंने कांग्रेस पर विश्वास जताया है. पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी भागीरथ मांझी शामिल हुए थे और राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन