मारपीट में युवक घायल

प्रखंड क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी मो सागीर ने अपने पुत्र के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी मो सागीर ने अपने पुत्र के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा इनायत अंसारी नदी की ओर जा रहा था तभी गांव के ही मिराज अंसारी, उसकी बहन हसीना खातून अपने अन्य लोगों के साथ रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. हमलोगों ने उसे घायलावस्था में उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










