ePaper

श्रद्धालुओं ने की भगवान राधे-कृष्ण की पूजा-अर्चना

Updated at : 15 Jan 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने की भगवान राधे-कृष्ण की पूजा-अर्चना

थाना क्षेत्र अंतर्गत छातिपहाड़ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र अंतर्गत छातिपहाड़ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया. मेला में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूजा-पाठ कर मंगल कामना की. सियांटांड गांव निवासी रंजीत यादव उर्फ हरि यादव, फुलेश्वर यादव, हरि यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि वर्षों पूर्व हमारे पूर्वजों ने मकर संक्रांति के अवसर पर छाति पहाड़ पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा प्रारंभ की थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि छातिपहाड़ का यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन