महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शनिवार को महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया.

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शनिवार को महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण अभियान भी चलाया गया. इस अभियान के तहत महिलाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर समाज को हरियाली का संदेश दिया. महिलाओं ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने जीवन में पौधों को संजोने और बचाने का संकल्प लें. मौके पर प्रखंड समन्वयक पम्मी कुमारी, पुष्पा देवी, लकी देवी, मीनाक्षी, प्रीति कुमारी, मुनमुन देवी, सोनिका कुमारी, सिमरन कुमारी, अनिता देवी, रेखा कुमारी, अलका देवी और मंजू कुमारी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन