महिला किसानों ने सीखा मछली का अचार बनाना

Updated:
विज्ञापन
महिला किसानों ने सीखा मछली का अचार बनाना

प्रति किलो 300 रुपये तक का लाभ संभव

विज्ञापन

जमुई. किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र सतत प्रयासरत है. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को झाझा प्रखंड के सिमुलतला क्षेत्र स्थित ग्राम भारती परिसर में महिला किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिला किसानों को मछली का अचार बनाने की तकनीक सिखायी गयी. प्रशिक्षण में बताया गया कि यह अचार छह महीने तक सुरक्षित रहता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि बाजार में इसकी अच्छी मांग हो सकती है. महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान लागत और संभावित लाभ का आकलन कर यह निष्कर्ष निकाला कि इस अचार से प्रति किलो करीब 300 रुपये तक का लाभ कमाया जा सकता है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के सहायक प्राध्यापक डॉ प्रभाकर ने मछली के अचार बनाने की विधि विस्तार से समझायी और महिलाओं के साथ मिलकर अचार भी तैयार कराया. बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया. डॉ सिंह ने किसानों से अपील की कि अधिक-से-अधिक संख्या में किसान केंद्र से संपर्क करें और प्रशिक्षण का लाभ उठाएं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके. कार्यक्रम में सुशीला हेम्ब्रम, बरकी टुडू, तालो हेम्ब्रम समेत कुल 50 किसानों ने भाग लिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन