JAMUI NEWS : सर्प दंश से महिला की हालत नाजुक, रेफर

Updated:
विज्ञापन
JAMUI NEWS : सर्प दंश से महिला की हालत नाजुक, रेफर

थाना क्षेत्र के हथिया पंचायत की शैर गांव निवासी सीमा देवी को रविवार को बर्तन धोने के दौरान विषधर सांप ने डस लिया.

विज्ञापन

झाझा, जमुई ऋतम्बर सिंह की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र के हथिया पंचायत की शैर गांव निवासी सीमा देवी को रविवार को बर्तन धोने के दौरान विषधर सांप ने डस लिया.इस कारण उनकी हालत गंभीर हो गई.परिजन व स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया.साथ ही सांप को पकड़कर प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर अस्पताल ले आया. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ सादाब अहमद ने बेहतर प्राथमिक उपचार किया. लेकिन मरीज की हालत बिगड़ते देख बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.परिजन ने बताया कि सीमा देवी घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं.तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डंस मार दिया.सांप के डसते ही महिला दर्द से तड़पने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.घटना के बाद स्वजन तुरंत महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.साथ ही सांप को भी पकड़कर ले आए.अस्पताल में डिब्बे में बंद जिंदा सांप को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. डॉ. शादाब अहमद ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. हालत नाजुक रहने और जहर फैलने की आशंका है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन