जमुई का गांव, लेकिन लिखना पड़ता था लखीसराय जिला, अब बदल जाएगा लखनपुर गांव का पता

Updated:
विज्ञापन
डाकघर की सांकेतिक तस्वीर.

डाकघर की सांकेतिक तस्वीर.

Addressed changed : लखनपुर गांव के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय संचार मंत्रालय के फैसले से अब गांव की डाक सेवाएं जमुई जिले के ढंढ शाखा डाकघर से संचालित होंगी, जिससे ग्रामीणों को समय पर डाक, पार्सल और बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी. यह बदलाव वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति है.

विज्ञापन

Addressed changed : जमुई सदर प्रखंड के लखनपुर गांव के लिए बड़ी प्रशासनिक राहत की खबर है. अब इस गांव की डाक सेवाएं लखीसराय जिले के गोपालपुर शाखा डाकघर के बजाय जमुई जिले के ढंढ शाखा डाकघर से संचालित होंगी. केंद्रीय संचार मंत्रालय के इस फैसले से ग्रामीणों को डाक वितरण, पार्सल, बैंकिंग और सरकारी पत्राचार जैसी सेवाएं पहले से अधिक सुगमता और समय पर मिल सकेंगी.

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

अब तक लखनपुर गांव गोपालपुर शाखा डाकघर के क्षेत्राधिकार में आता था, जो लखीसराय जिले में स्थित है. इसके कारण ग्रामीणों को अपने डाक पते में लखीसराय का पता लिखना पड़ता था. साथ ही डाकघर अधिक दूरी पर होने के कारण डाक और सरकारी दस्तावेजों के वितरण में अक्सर देरी होती थी. इससे लोगों को प्रशासनिक और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उठाया था मामला

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री तथा जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने 22 जून 2026 को केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर लखनपुर गांव को ढंढ शाखा डाकघर के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने का अनुरोध किया था.

जांच के बाद मंत्रालय ने लिया फैसला

मामले की जांच में केंद्रीय संचार मंत्रालय ने पाया कि लखनपुर गांव से ढंढ शाखा डाकघर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है, जबकि गोपालपुर शाखा डाकघर करीब 4 किलोमीटर दूर है. जनहित को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने लखनपुर गांव का डाक क्षेत्राधिकार बदलकर ढंढ शाखा डाकघर के अंतर्गत करने का निर्णय लिया. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक आदेश जारी किए जा रहे हैं और इस बदलाव के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

इस निर्णय के बाद लखनपुर गांव के लोगों को डाक, पार्सल, बैंकिंग सेवाएं, आधारभूत डाक सुविधाएं और सरकारी पत्राचार समय पर उपलब्ध हो सकेंगे. साथ ही प्रशासनिक समन्वय भी बेहतर होगा और लोगों को अपने जिले के डाकघर से सेवाएं मिलने का लाभ मिलेगा.

श्रेयसी सिंह ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला लखनपुर गांव के लोगों के लिए बड़ी राहत और लंबे समय से लंबित मांग की पूर्ति है.

ये भी पढ़ें : जमुई में अंधविश्वास ने ली 12 वर्षीय सुनीता की जान, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गंवाया इलाज का सुनहरा समय


विज्ञापन
गुलशन कश्यप

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन