शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, मंदिर में शादी के बाद रिश्ते से इनकार करने पर युवक गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण का मामला सामने आया है. मंदिर में शादी के बावजूद युवक ने रिश्ता स्वीकार करने से इनकार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है.
जमुई, लक्ष्मीपुर. शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने और बाद में मंदिर में शादी होने के बावजूद रिश्ते से इनकार करने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर मोहनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है. गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी सुदीन कुमार के रूप में हुई है.
आपके शहर में
शादी का वादा कर संबंध बनाने का युवती ने लगाया आरोप
पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि पिछले कई महीनों से उसका सुदीन कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया. युवती का आरोप है कि शादी के भरोसे पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. बाद में युवक शादी करने से मुकरने लगा.
युवती से मिलने गांव पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़ लिया
युवती के अनुसार बीते शनिवार की रात सुदीन कुमार उससे मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने उसे मौके पर पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. युवती के अनुसार ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने शादी कराने पर सहमति जतायी.
स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी का दावा
युवती ने बताया कि इसके बाद दोनों को स्थानीय मंदिर ले जाया गया, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी करायी गयी. युवती के अनुसार शादी का वीडियो भी बनाया गया, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.
हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
शादी के बाद रिश्ते से इनकार करने का आरोप
युवती का आरोप है कि मंदिर में शादी होने के बाद भी सुदीन कुमार ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया. युवक के इस रवैये से परेशान युवती ने मोहनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी और न्याय की गुहार लगायी.
आवेदन के आधार पर प्राथमिकी, आरोपी भेजा गया जेल
मोहनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी सुदीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: सितंबर में नहीं थमेगी मानसून की रफ्तार, अगले 72 घंटे के दौरान इन जिलों में होगी भयंकर बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए