जमुई में गोतिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पत्नी और नाबालिग बेटी की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
फोटो सदर अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल. | Prabhat Khabar Network

Jamui Crime News : जमुई में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. गोतिया के हमले में एक पिता, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Jamui Crime News : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित लखनपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद गोतिया के बीच हुई मारपीट में पिता, उनकी पत्नी और नाबालिग पुत्री घायल हो गईं. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मामूली विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट

घायलों की पहचान रामविलास मांझी, उनकी पत्नी चुनिया देवी और पुत्री दुर्गी कुमारी के रूप में हुई है. घायल रामविलास मांझी ने बताया कि परिवार के भीतर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान उनके भाई, भाभी और भतीजे ने मिलकर उन पर हमला कर दिया.

पत्नी और बेटी को भी नहीं बख्शा

रामविलास मांझी का आरोप है कि तीनों आरोपितों ने लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से उनकी पिटाई की. जब उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई. हमले में तीनों घायल हो गए.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से भी पारिवारिक विवाद चलता आ रहा था. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन