ePaper

मारपीट मामले में महिला ने एसपी को दिया आवेदन

Updated at : 09 Jan 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में महिला ने एसपी को दिया आवेदन

जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के करहरा गांव निवासी उर्मिला देवी नामक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

जमुई. जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के करहरा गांव निवासी उर्मिला देवी नामक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि बीते 3 जनवरी को गांव के ही जागेश्वर यादव, मैनेजर यादव सहित लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की थी. इस घटना में उर्मिला देवी उनके पौत्र अमित कुमार तथा उर्मिला देवी के पुत्र सहित अन्य लोगों को चोटें लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई. मारपीट में उर्मिला देवी और उसका पोता अमित कुमार का हाथ टूट गया. घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. महिला ने बताया कि इसे लेकर हमने पुलिस को आवेदन दिया था, लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. उक्त सभी लोग दबंग किस्म के हैं तथा उनके द्वारा लगातार हमें धमकी दी जा रही है. उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. पुलिस अधीक्षक ने इसे लेकर झाझा एसडीपीओ को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन