नल जल योजना की टंकी से नहीं मिल रहा पानी

Updated:
विज्ञापन
नल जल योजना की टंकी से नहीं मिल रहा पानी

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंदर पंचायत के काली पहाडी गांव में नल जल योजना के तहत मिल रहा पानी बीते कई माह से बंद है.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंदर पंचायत के काली पहाडी गांव में नल जल योजना के तहत मिल रहा पानी बीते कई माह से बंद है. लिहाजा लोगों के समक्ष जल की परेशानी है. ग्रामीण ललन यादव, कारू आलम, तालो यादव, बागली मंडल, अर्जुन सिंह, बबलू माथुरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जलापूर्ति बंद रहने पर नाराजगी व्यक्त की, और प्रशासन से शीघ्र जलापूर्ति प्रारंभ करवाने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि कई महीने से जल मीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. पानी के बिना लोग त्राहिमाम हैं. ग्रामीण कहते हैं कि जलापूर्ति बंद होने की जानकारी और जल्द चालू करने की विनती कई बार विभाग से की गयी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन