वांछित अपराधी पुकारी यादव गिरफ्तार
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :14 Dec 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के धरसंडा निवासी पुकारी यादव को बीते शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
सिकंदरा. विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के धरसंडा निवासी पुकारी यादव को बीते शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुकारी यादव के ऊपर सिकंदरा एवं लछुआड़ थाना में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. वहीं पुलिस को मारपीट व एससी एसटी एक्ट मामले में पुकारी यादव की तलाश थी. लूटपाट एवं छिनतई के कई मामलों में पुकारी यादव की संलिप्तता उजागर हुई थी. गिरफ्तारी के उपरांत पुकारी यादव को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




