बिना नाला के सड़क निर्माण करने पर भड़के ग्रामीण, बंद कराया काम

प्रखंड की कियाजोड़ी पंचायत अंतर्गत कियाजोड़ी असहना रोड से भालसुमा गांव की ओर जाने वाली सड़क में हो रहे सड़क निर्माण कार्य विवादों में पड़ता नजर आ रहा है.
चकाई. प्रखंड की कियाजोड़ी पंचायत अंतर्गत कियाजोड़ी असहना रोड से भालसुमा गांव की ओर जाने वाली सड़क में हो रहे सड़क निर्माण कार्य विवादों में पड़ता नजर आ रहा है. यहां सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण नहीं कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण कार्य बंद कर दिया तथा जमकर आक्रोश जताया. ग्रामीण प्रिंस कुमार पांडे,रशीद अंसारी, सुबोध पांडे,सत्तार अंसारी ,गुड्डू अंसारी, दुखन अंसारी, शुरू अंसारी, जिब्रील अंसारी, सद्दाम अंसारी, अजहरुद्दीन अंसारी ने बताया कि भलसुमा गांव में नाला नहीं है. लंबे समय से हम लोगों के घरों का पानी सड़क पर बहता है लेकिन इन दिनों गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क का निर्माण शुरू होने से हम लोगों का घर सड़क से नीचे आ गया है जिसके कारण इन दिनों हो रही वर्षा का पानी घरों में प्रवेश कर रहा है. जिससे परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पहले संवेदक द्वारा नाला का निर्माण कराया जाना चाहिए. उसके बाद सड़क का निर्माण करना जाना चाहिए ताकि किसी ग्रामीण को परेशानी नहीं हो. लेकिन संवेदक द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया तथा संवेदक से अविलंब नाला निर्माण की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि जब तक गांव में नाला का निर्माण नहीं होगा तब तक हम लोग सड़क निर्माण कार्य नहीं होने देंगे. सड़क निर्माण हो जाने से हम लोगों को हमेशा परेशानी होगी.गौरतलब कि इन दिनों भलसुम्भा गांव में 1 किलोमीटर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




