पेयजल संकट से निबटने के लिए अग्रिम तैयारी पूरी रखें : डीएम
Updated at : 08 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी व गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.
विज्ञापन
जमुई. बढ़ती गर्मी व गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने जिला आपदा कोषांग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि आपदा प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में अगलगी, जलसंकट और लू से जुड़ी बीमारियां अचानक सामने आती हैं, इसलिए पूर्व तैयारी के साथ निरंतर सतर्कता बेहद जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में तत्पर रहने का निर्देश दिया.
समन्वय पर जोर, टैंकरों की होगी मैपिंग
डीएम ने अंतर्विभागीय समन्वय को सबसे अहम बताते हुए पीएचईडी, नगर निकाय और अग्निशमन विभाग को मिलकर काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले के सभी पानी के टैंकरों को अग्निशमन विभाग के साथ जोड़कर संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात करने को कहा, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके. साथ ही, सभी वाटर हाइड्रेंट्स की जांच कर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों से बातचीत में डीएम ने अलीगंज, चकाई और झाझा जैसे क्षेत्रों में गिरते भू-जल स्तर पर विशेष चिंता जताई और पेयजल संकट से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी करने को कहा.गेहूं कटाई सीजन में बढ़ायी गयी चौकसी
जमुई, सिकंदरा, खैरा और अलीगंज सहित अन्य प्रखंडों में चल रहे गेहूं कटाई और थ्रेसिंग कार्य को देखते हुए डीएम ने थ्रेसिंग स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. विद्युत विभाग को जर्जर तारों को बदलने और शॉर्ट सर्किट की संभावनाओं को खत्म करने को कहा गया है.सार्वजनिक भवनों में फायर सेफ्टी जांच
मॉल, सरकारी भवन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच के निर्देश भवन निर्माण और अग्निशमन विभाग को दिए गए हैं. साथ ही, प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया है.स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
डीएम ने कहा कि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं और मेडिकल टीम के साथ पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बताया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, टोला सेवकों और पंचायत सचिवों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को कहा है, ताकि लोगों को लू और अगलगी से बचाव के उपायों की जानकारी मिल सके.इन नंबरों पर दें सूचना
डीएम ने लोगों से अपील की है कि आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 101, 112 या जिला अग्निशमन कंट्रोल रूम 7485805974 एवं 7485805975 पर दें. बैठक में उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार सहित कई वरीय अधिकारी और विभागीय अभियंता मौजूदप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




