जमुई में योजनाओं की रफ्तार तेज करने का निर्देश

Updated at : 08 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई में योजनाओं की रफ्तार तेज करने का निर्देश

जिले में संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

जमुई. जिले में संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की और समय सीमा के भीतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा लोहिया स्वच्छता अभियान की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई. डीएम ने कहा कि जिले के विकास की गति प्रखंडों के कार्य निष्पादन पर निर्भर करती है, इसलिए सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने लंबित जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरती जाए और शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाये. बैठक की खास बात यह रही कि कागजी समीक्षा के बजाय जमीनी समस्याओं के समाधान पर फोकस किया गया. जीविका, वीबी-जीआरएएमजी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण) और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की रणनीति बनाई गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल, भूमि उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रभारी जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन