महिला फुटबॉल टीम के 18 खिलाड़ी चयनित, लखीसराय के लिए आज होगी रवाना

जिला फुटबॉल संघ, जमुई के तत्वावधान में चल रहे महिला फुटबॉल कैंप से 18 खिलाड़ियों का चयन इंटर स्टेट महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए किया गया है.
जमुई. जिला फुटबॉल संघ, जमुई के तत्वावधान में चल रहे महिला फुटबॉल कैंप से 18 खिलाड़ियों का चयन इंटर स्टेट महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए किया गया है. चयनित टीम गुरुवार को लखीसराय के लिए रवाना होगी, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. संघ के सचिव कुंदन सिंह ने कहा कि जिले की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और यह चयन उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में जेएम फाइनेंस के रवि रंजन, संयोजक वासुदेव प्रसाद केसरी, जॉइंट सेक्रेटरी सुदर्शन कुमार उर्फ मुन्ना, अध्यक्ष रवि रविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष ललन कुमार ललन एवं जिला फुटबॉल संघ के हेड ऑफ यूथ डिपार्टमेंट अमित कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन और मेहनत से वे निश्चित ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




