ePaper

21 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
21 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

समकालीन अभियान में जहां शराब का सेवन किए हुए तीन शराबियों को पुलिस ने पकड़ा वहीं 21 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो महिला को भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

तीन शराबियों को भी किया गिरफ्तार

सोनो. बीते गुरुवार का दिन सोनो पुलिस के लिए उपलब्धि भरा रहा. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए समकालीन अभियान में जहां शराब का सेवन किए हुए तीन शराबियों को पुलिस ने पकड़ा वहीं 21 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो महिला को भी गिरफ्तार किया गया. इसके अलावे सोनो पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम अमझरी गांव से अनिल कुमार और रंजन कुमार जबकि कोदवाडीह से नारायण हेंब्रम को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इनके अल्कोहल सेवन के जांच में अल्कोहल की काफी मात्रा पाई गई लिहाजा कांड संख्या 126/25 के तहत तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने गुरुवार शाम ही गुप्त सूचना पर कोदवाडीह में देसी शराब कारोबार के विरुद्ध छापेमारी कर 21 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की और इसके तस्करी से जुड़े माइको चौड़े पति शिवनाथ सोरेन और रूपा चौड़े पति पंकज मुर्मू को गिरफ्तार किया. इन दोनों के ऊपर भी बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा में कांड संख्या 127/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने रात्रि में बेलंबा से हत्या के एक मामले कांड संख्या 375/24 दिनांक 3 नवंबर 2024 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त श्याम सुंदर पंडित को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष के साथ एसआई रूबी कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र जवान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन