आग लगने से बिचाली का दो पुंज जलकर राख

Published at :24 Feb 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से बिचाली का दो पुंज जलकर राख

थाना क्षेत्र के सियांटांड मोड़ स्थित केदार साह के छत पर रखा बिचाली के दो पुंज में सोमवार को आग लग जाने के कारण पुंज जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र के सियांटांड मोड़ स्थित केदार साह के छत पर रखा बिचाली के दो पुंज में सोमवार को आग लग जाने के कारण पुंज जलकर राख हो गया. पीड़ित केदार साह की पत्नी बच्ची देवी ने बताया कि मेरा नाती छत पर खेल रहा था. खेल-खेल में नाती ने छत पर रखा बिचाली के पुंज में आग लगा दी. अचानक आग की लपटें देख आसपास के लोगों द्वारा हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों की सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया. जबतक आग पर काबू पाया जाता, तबतक छत पर रखा दोनों पुंज जलकर राख हो गया. दोनों पुंज में लगभग पांच हजार बिचाली रखा हुआ था, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन